अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर बात की; यूक्रेन और बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बातचीत की और यूक्रेन की स्थिति सहित क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। अमेरिका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को टेलीफोन किया था। उनसे वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतंत्र, विधि सम्मत शासन और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों के साझा मूल्यों पर आधारित भारत-अमेरिकी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता की सराहना की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई उल्लेखनीय प्रगति की समीक्षा की और इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत-अमेरिकी साझेदारी का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के साथ ही संपूर्ण मानवता का कल्याण है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने अन्य कई और मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन की अपनी हाल की यात्रा के बारे में जो बाइडेन को बताया। उन्होंने दोहराया कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति के पक्ष में है और उन्होंने इसी तरीके से शांति और स्थिरता जल्द बहाल किए जाने के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बांग्लादेश में कानून और व्यवस्था बहाल किए जाने और अल्पसंख्यकों विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने क्वाड सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

7 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

8 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

8 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

8 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

8 घंटे ago