अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तुर्किये के अपने समकक्ष हकन फिदान से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को तुर्किये के अपने समकक्ष हकन फिदान से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। जयशंकर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की बैठकों में शामिल होने के लिए लाओस पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी में हैं। दोनों नेताओं ने आसियान की बैठकों के इतर मुलाकात की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वियनतियाने में आसियान की बैठकों के इतर तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान के साथ मुलाकात की। हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’ जयशंकर ने शुक्रवार को रूस, यूरोपीय संघ, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, लाओस, ब्रुनेई और न्यूजीलैंड के नेताओं से मुलाकात की थी और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न आयामों पर चर्चा की थी।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

5 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

5 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

6 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

6 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

6 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

6 घंटे ago