विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग्शी और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी से फोन पर बात की। पश्चिम एशिया संघर्ष की मौजूदा स्थिति और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर इसके असर को लेकर बातचीत हुई। जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल-नह्यान से भी फोन पर बातचीत की।
पश्चिम एशियाई देशों के नेताओं के साथ डॉ जयशंकर की बातचीत क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हुई है। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किए जाने से तेल और गैस की वैश्विक कीमतें आसमान छू रही हैं। इस जलडमरूमध्य से वैश्विक तेल और गैस की लगभग 20 प्रतिशत आपूर्ति होती है। पश्चिम एशिया भारत की ऊर्जा खरीद का प्रमुख स्रोत रहा है।
भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर,…
सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…
भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…
सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…