भारत

फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई: तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी प्रयास कर रही है। सरकार ने नागरिकों से एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए डिजिटल तरीकों का उपयोग करने तथा गैस वितरकों के पास अनावश्यक जाने से बचने को कहा है।

तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने कहा है कि कल 90 हजार से अधिक पांच किलोग्राम वाले एफटीएल-छोटे सिलेंडर की बिक्री की गई। ये छोटे सिलेंडर नजदीकी एलपीजी वितरक के पास उपलब्ध है और इन्हें कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाकर खरीदा जा सकता है। इनके लिए किसी आवासीय पते की आवश्यकता नहीं है। मंत्रालय ने कहा है कि मार्च 2026 से लगभग 3 लाख 60 हजार पीएनजी गैस कनेक्शन दिये गए है। इनके अलावा तीन लाख 90 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया है।

पोत, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित है और पिछले 24 घंटे के दौरान भारतीय झंडे वाले किसी भी पोत के साथ किसी कठिनाई की सूचना नहीं है। मंत्रालय ने कहा है कि देश के सभी बंदरगाहों पर संचालन व्यवस्था सामान्य है। जहाजरानी महानिदेशक ने एक हजार चार सौ 79 भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी की है। इनमें पिछले 24 घंटों के दौरान लाए गए एक सौ 59 नाविक भी शामिल हैं। इन्हें हवाई अड्डों तथा खाड़ी क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रीय स्थानों से स्वदेश लाया गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र की तेजी से बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। मंत्रालय के अनुसार ईरान में फंसे कुल तीन सौ 45 भारतीय मछुआरे कल स्वदेश लौट आए। क्षेत्र में विमानों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा हैं और 28 फरवरी से तकरीबन सात लाख दो हजार यात्री खाड़ी क्षेत्र से भारत लौटे हैं।

Editor

Recent Posts

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी तंत्र की 8वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की

भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी तंत्र (टीएमएम) की 8वीं बैठक ब्राजील के ब्रासीलिया में संपन्न हुई। इस…

4 घंटे ago

अमरीकी सेना ने ईरान के रॉकेट लॉन्चरों पर हमले किए, जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाया

अमरीका ने कल रात होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित लारक द्वीप पर ईरान के सैन्य ठिकानों…

7 घंटे ago

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा – वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत या उससे अधिक रहने की संभावना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के किर्गिस्तान दौरे पर बिश्केक पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

प्रधानमंत्री ने आज ताशकंद में शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस वर्ष ताशकंद में…

8 घंटे ago