भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात की, प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज से बुधवार को बर्लिन में मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं। एस जयशंकर तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत जर्मनी में हैं। वह ‘भारत-खाड़ी सहयोग परिषद मंत्रिस्तरीय बैठक’ में भाग लेने के बाद सऊदी अरब से यहां पहुंचे हैं।

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज बर्लिन में चांसलर ओलाफ शोल्ज से मिलकर सम्मानित महसूस हुआ। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की ओर व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं। सातवें अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) के लिए उनकी भारत यात्रा की प्रतीक्षा है।’’ मंत्री ने ‘‘चांसलर के सुरक्षा और विदेश नीति सलाहकार जेन्स प्लॉटनर के साथ भी गहन चर्चा की।’’

एस जयशंकर ने कहा, ‘‘हमारी बातचीत आईजीसी की तैयारियों और महत्वपूर्ण रणनीतिक घटनाक्रम पर केंद्रित रही।’’ उन्होंने जर्मनी की क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) पार्टी के अध्यक्ष फ्रेडरिक मर्ज और सीडीयू-सीएसयू (क्रिश्चियन सोशल यूनियन) संसदीय समूह के सदस्यों से भी मुलाकात की।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘सीडीयू के अध्यक्ष फ्रेडरिक मर्ज और सीडीयू-सीएसयू संसदीय समूह के सदस्यों से मिलकर बहुत खुशी हुई। द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। मैं हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दिए उनके सुझावों की सराहना करता हूं।’’

एस जयशंकर ने जर्मनी की संसद में विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष माइकल रोथ से मंगलवार को मुलाकात की और मौजूदा वैश्विक चुनौतियों तथा नए द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने मंगलवार को बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सांसद और विदेश मामलों पर एक समिति के अध्यक्ष माइकल रोथ से मिलकर प्रसन्नता हुई। वर्तमान वैश्विक चुनौतियों तथा भारत और जर्मनी के बीच नए सहयोग की संभावनाओं पर विचार साझा किए।’’

विदेश मंत्री ने मंगलवार को बर्लिन में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन द्वारा आयोजित विदेशी मामलों एवं सुरक्षा नीति विशेषज्ञों से बातचीत भी की। जयशंकर ने कहा, ‘‘बदलती वैश्विक व्यवस्था, सुरक्षा चुनौतियों और भारत तथा जर्मनी के बीच रणनीतिक समानता पर विचार विमर्श किया गया।’’ उन्होंने जर्मनी की संसद के सदस्यों से भी बातचीत की। जयशंकर ने कहा, ‘‘समकालीन वैश्विक मुद्दों पर उनकी अंतर्दृष्टि की सराहना करता हूं। भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत बनाने के लिए उनके समर्थन को महत्व देता हूं।’’

Editor

Recent Posts

आज है विश्‍व तपेदिक दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसे अपने संदेश में बताया गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्‍य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…

20 मिनट ago

पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 आज से भुवनेश्वर में शुरू होगी

भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में आज पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…

38 मिनट ago

125 लोगों को ले जा रहा कोलंबिया का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त; बचाव अभियान जारी

दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…

42 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्‍यायालय के निर्णय…

45 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन पर बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…

57 मिनट ago

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

12 घंटे ago