भारत

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर मानसून का दबाव धीरे-धीरे उत्तर की ओर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार होगी।

आईएमडी की नवीनतम जानकारी के अनुसार, यह दबाव क्षेत्र आगरा से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और ग्वालियर से 50 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में स्थित है। उम्मीद है कि यह उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढ़ना जारी रखेगा और शुक्रवार को धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा। आईएमडी ने कहा कि उत्तराखंड में 12 से 14 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार है, इसके साथ ही कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…

38 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज अटलांटा में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की…

45 मिनट ago

इजराइल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं

इस्राएल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिला है। नए…

47 मिनट ago

भूटान में हिमनदी लेख के फटने के बाद पश्चिम बंगाल और असम के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी

केंद्रीय जल आयोग -सीडब्ल्यूसी ने भूटान की शिंताफू हिमनद झील के फटने के मद्देनजर पश्चिम…

55 मिनट ago

डीआरआई ने उत्तर प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली एक बड़ी गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया; दो गिरफ्तार

राजस्‍व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देश में अवैध सिंथेटिक ड्रग्स बनाने के खिलाफ एक बड़ी…

1 घंटा ago