भारत

विदेश मंत्री एस.जयशंकर आज से ऑस्‍ट्रेलिया और सिंगापुर की छह दिन की यात्रा पर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर आज से ऑस्‍ट्रेलिया और सिंगापुर की छह दिन की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान विदेश मंत्री ब्रिसबेन जाएंगे और ऑस्‍ट्रेलिया में भारत के चौथे वाणिज्‍य दूतावास का उदघाटन करेंगे। वे कैनबरा में ऑस्‍ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेन्‍नी वोंग के साथ विदेश मंत्री स्‍तरीय संवाद की 15वीं बैठक की सह-अध्‍यक्षता करेंगे। विदेश मंत्री ऑस्‍ट्रेलिया के संसद भवन में दूसरे रायसीना डाउन अंडर के उदघाटन सत्र को भी संबोधित करेंगे। यात्रा के दूसरे चरण में डॉक्‍टर जयशंकर आठ नवम्‍बर को सिंगापुर जाएंगे। इस दौरान वे आसियान-भारत थिंक टेंक की आठवीं गोलमेज वार्ता को भी संबोधित करेंगे।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

12 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

13 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

13 घंटे ago