भारत

अमित शाह ने रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र – संकल्प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के रांची में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र-संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो वहां समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी, लेकिन जनजातियां इसके दायरे में नहीं आएंगी।

झारखंड में यूसीसी जरूर आएगी, हमारी सरकार झारखंड में यूसीसी लाएगी, मगर यूसीसी से आदिवासियों को पूर्णतया हम बाहर रखेंगे। कोई आदिवासी के अधिकार और कानून को यूसीसी से हम नहीं छेडेंगे। मातृत्‍व सुरक्षा योजना, छह पोषण किट और 21 हजार की सहायता हम प्रदान करेंगे।

अमित शाह ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र से बांग्‍लादेशियों की घुसपैठ रोकने के लिए नियम बनाए जाएंगे क्‍योंकि इससे राज्‍य की जनसांख्यिकी में बदलाव हुआ है। घुसपैठियों ने जनजातीय महिलाओं से विवाह करने के बाद जनजातियों की जमीन छीन ली है। उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में कानून बनने के बाद जनजातियों की भूमि उन्‍हें लौटा दी जाएगी। अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव झारखंड के भविष्‍य को सुन‍िश्चित करने का चुनाव है।

झारखंड का ये चुनाव न केवल सरकार बदलने का चुनाव है, झारखंड का भविष्‍य सुनिश्चित करने का चुनाव है। झारखंड की महान जनता ने तय करना है कि अखंड भ्रष्‍टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या विकास के रास्‍ते पर मोदी जी के नेतृत्‍व में चलती हुई भाजपा सरकार चाहिए, घुसपैठ कराकर झारखंड की अस्मिता, रोटी, बेटी और माटी तीनों को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या परिंदा भी पैर न मार सकें ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि राज्‍य में प्रत्‍येक महिला को गोगो-दीदी योजना के अंतर्गत हर महीने में दो हजार एक सौ रूपए दिए जाएंगे। सभी परिवारों को पांच सौ रूपए में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा और दीपावली तथा रक्षाबंधन के अवसर पर दो सिलेंडर नि:शुल्‍क दिए जाएंगे। प्रत्‍येक बेरोजगार स्‍नातक और स्‍नातकोत्‍तर युवा को दो वर्ष तक प्रति माह दो हजार रूपए दिए जाएंगे। अमित शाह ने बताया कि पांच वर्ष में पांच लाख रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराए जाएंगे। सरकारी नौकरियों के खाली पड़े दो लाख 87 हजार पद, समयबद्ध तरीके से भरे जाएंगे।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

6 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

7 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

17 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

17 घंटे ago