भारत

भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के दौरान सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 145 अतिरिक्‍त विशेष रेलगाडि़यां चलाई

त्‍योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध के तहत आज राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली से देश के विभिन्‍न भागों के लिए लगभग बीस विशेष रेलगाडियां चला रहा है। इनमें, दरभंगा, बरौनी, पटना, कटरा, मुजफ्फरपुर, बलिया, कामाख्या और आज़मगढ़ के लिए विशेष ट्रेन शामिल हैं। आकाशवाणी से बातचीत में रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक प्रचार दिलीप कुमार ने बताया कि आज भी कई विशेष गाडि़यां चलाई जा रही हैं।

आज रविवार के दिन कुल 186 विशेष गाडि़यां चलाई जा रही हैं, जो विशेष गाडि़यां हमारी चल रही हैं, वो नई दिल्‍ली, दिल्‍ली, आनंद विहार, अमृतसर, अहमदाबाद और दक्षिण के शहरों में कोयम्‍बटूर तथा बेंगलूरु और तिरूपति जैसे स्‍टेशनों से चलाई जा रही है और हर बड़े स्‍टेशन पर हम लोगों ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए पैसेंजर्स एमेनिटीज से संबंधित सुविधाएं उपलब्‍ध कराई है।

छठ पूजा के लिए 145 अतिरिक्‍त रेलगाडियां इस महीने की दो से आठ तारीख तक चलाई जा रही हैं। इस प्रकार प्रतिदिन लगभग दो लाख अतिरिक्‍त यात्रियों के लिए रेल यात्रा सुगम बनाई जा रही है। रेलवे ने त्‍योहारों के दौरान एक अक्‍तूबर से तीस नवम्‍बर के बीच लगभग सात हजार विशेष रेलगाडियों की व्‍यवस्‍था की है।

त्‍योहारों के दौरान यात्रियों की मांग को देखते हुए दक्षिण-मध्‍य रेलवे इस वर्ष यात्रियों की सुविधा के लिए आठ सौ 60 विशेष रेलगाडी चला रहा है। इस क्षेत्र में आज कुल 33 विशेष गाडियां चल रही हैं। ये विशेष गाडियां तिरूपति, काचीगुडा, काकीनाडा, हैदराबाद, सिकंदराबाद, विशाखापत्तनम, गोरखपुर, बेंगलुरु और पटना के अतिरिक्‍त कुछ महत्‍वपूर्ण स्थानों पर चलाई जा रही हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

6 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

6 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

6 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

8 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

8 घंटे ago