भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज शाम वाशिंगटन डीसी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज अमरीका के वॉशिंगटन डी सी में क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्‍वाड संगठन के विदेश मंत्री इस वर्ष 21 जनवरी को विदेश मंत्रियों की पिछली बैठक में हुए विचार-विमर्श को आगे बढाएंगे।

बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों, विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रमों पर भी चर्चा होगी। इस वर्ष होने वाले क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन को देखते हुए, अब तक विभिन्‍न पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

विदेश मंत्रालय के वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि क्‍वाड देशों के विदेश मंत्रियों के बीच स्‍वतंत्र और मुक्‍त हिंद -प्रशांत क्षेत्र पर साझा दृष्टिकोण आगे बढ़ाने के नए प्रस्‍तावों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बैठक की मेजबानी करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अतिरिक्त ऑस्‍ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉंग और जापान के विदेश मंत्री इवाया ताकेशी बैठक में शामिल रहेंगे।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

6 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

6 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

12 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

12 घंटे ago