विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज अमरीका के वॉशिंगटन डी सी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्वाड संगठन के विदेश मंत्री इस वर्ष 21 जनवरी को विदेश मंत्रियों की पिछली बैठक में हुए विचार-विमर्श को आगे बढाएंगे।
बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों, विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रमों पर भी चर्चा होगी। इस वर्ष होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन को देखते हुए, अब तक विभिन्न पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
विदेश मंत्रालय के वक्तव्य में कहा गया है कि क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों के बीच स्वतंत्र और मुक्त हिंद -प्रशांत क्षेत्र पर साझा दृष्टिकोण आगे बढ़ाने के नए प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बैठक की मेजबानी करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अतिरिक्त ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉंग और जापान के विदेश मंत्री इवाया ताकेशी बैठक में शामिल रहेंगे।
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…
तेजी से डिजिटल होते जा रहे इस दौर में हस्तलिखित संचार के आनंद को पुनर्जीवित…
शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु…