विदेश मंत्रालय ने आज बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर 30 जून को कतर का आधिकारिक दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक दिवसीय यात्रा के दौरान एस. जयशंकर कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14-15 फरवरी 2024 को कतर का दौरा किया था और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ चर्चा की थी। विदेश मंत्री की यात्रा से दोनों पक्षों को राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संपर्क के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों समेत द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा।
नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर की यह तीसरी आधिकारिक यात्रा होगी। इससे पहले वे 20 जून को श्रीलंका और 23 जून को यूएई की यात्रा कर चुके हैं।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…