भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद जाएंगे

विदेशमंत्री डॉक्‍टर सु्ब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि इस्‍लामाबाद में 15 और 16 अक्‍तूबर को शंघाई सहयोग संगठन की आगामी शिखर बैठक के दौरान भारत, पाकिस्‍तान के साथ अपने संबंधों के बारे में चर्चा नहीं करेगा। नई दिल्‍ली में आज आई सी सेंटर फॉर गवर्नेंस द्वारा आयोजित शासन संबंधी सरदार पटेल व्‍याख्‍यान में भाग लेते हुए उन्‍होंने मीडिया से बातचीत की। डॉक्‍टर जयशंकर ने जोर देकर कहा कि शिखर बैठक में उनकी भागीदारी बहुपक्षीय संबंधों पर केन्द्रित रहेगी।

डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि सार्क के मामले में प्रगति नहीं हो रही है क्‍योंकि हाल के वर्षों में बैठकें नहीं हो पाई हैं। उन्‍होंने कहा कि इसका कारण एक सदस्‍य देश दूसरे देश के विरूद्ध सीमापार आतंकवाद में संलिप्‍त है। कार्यक्रम के दौरान डॉक्‍टर जयशंकर ने विवादों विशेषकर जम्‍मू कश्‍मीर से संबंधित विवाद में संयुक्‍त राष्‍ट्र को शामिल करने के विरूद्ध सरदार पटेल के ऐतिहासिक दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से विदेशी ताकतों को परिस्थिति में जोडतोड करने का अवसर मिल जाता है। विदेशमंत्री ने कहा कि किसी भी अन्‍य पडोसी की तरह भारत, पाकिस्‍तान के साथ अच्‍छे संबंध चाहता है लेकिन सीमापार आतंकवाद की अनदेखी नहीं की जा सकती। सरदार पटेल के व्‍यवहारिक दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए उन्‍होंने वास्‍तविकता के महत्‍व को भारत की विदेश नीति का आधार बताया।

Editor

Recent Posts

यूपी एटीएस ने वाराणसी में झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी प्रमुख बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता मुठभेड़ में ढ़ेर किया

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के…

6 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…

7 घंटे ago

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख,…

7 घंटे ago

भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स-26’ का 13वां संस्करण विशाखापत्तनम में आयोजित हुआ

भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स-26’ का 13वां संस्करण 17 से 21…

7 घंटे ago

राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में एनजीटी के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य’ के समापन सत्र को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के दो दिवसीय…

7 घंटे ago

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का पहली बार मेरठ के आसमान में हवाई करतब प्रदर्शन

भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) ने 19 और 20 सितंबर 2026 को…

11 घंटे ago