भारत

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के संबंध में चुनाव अधिकारियों के खिलाफ दर्ज पुलिस शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के विरूद्ध एसआईआर प्रक्रिया संबंध में दर्ज की गई दो पुलिस शिकायतों पर चुनाव आयोग ने कड़ी आपत्ति व्‍यक्‍त की है। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त कार्यालय ने एक बयान में आरोपों को पूर्वनियोजित और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि ये शिकायतें एसआईआर 2026 के लिए कानूनी कर्तव्यों का पालन कर रहे अधिकारियों को डराने-धमकाने का जानबूझकर किया गया प्रयास है।

आयोग ने कहा कि डराने-धमकाने की रणनीति बाहरी दबाव के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने के लिए बनाई गई है। चुनाव आयोग ने कहा कि ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे। बयान में कहा गया है कि इन संगठित और सुनियोजित शिकायतों के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

2 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

2 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

2 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

2 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

2 घंटे ago