हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राज्य के अधिकारियों को चुनाव संपन्न होने तक पुलिस कांस्टेबल और शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं के परिणामों की घोषणा करने से रोक दिया। हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को एक ही चरण में होंगे और परिणाम चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग के आदर्श आचार संहिता के निर्देश संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), राज्य लोक सेवा आयोग या कर्मचारी चयन आयोग अथवा किसी अन्य वैधानिक प्राधिकरण के माध्यम से नियमित भर्ती प्रक्रिया या पदोन्नति जारी रखने पर रोक नहीं लगाते हैं। लेकिन इसके मुताबिक ‘‘गैर-सांविधिक निकायों के माध्यम से भर्तियों के लिए आयोग की पूर्व मंजूरी की आवश्यकता होगी’’।
गोताखोरी सहायता पोत (डीएससी) परियोजना के तहत निर्मित ‘डीएससी ए21’ को 20 नवंबर, 2026 को…
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवमबर, 2026 को बिहार का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:15…
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड)…
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने हितधारकों से मिले सुझावों के आधार पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्बर, 2026 को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।…