चुनाव

निर्वाचन आयोग आज 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू करेगा

निर्वाचन आयोग आज अपने विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. अभियान का दूसरा चरण शुरू करेगा। इसमें लगभग 51 करोड़ मतदाताओं वाले नौ राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे। मतदाता सूचियों का व्यापक पुनरीक्षण 7 फरवरी, 2026 को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त होगा। यह एस.आई.आर. का दूसरा चरण है, इससे पहले बिहार में इसे लागू किया गया था, जहाँ 30 सितंबर को लगभग 7 करोड़ 42 लाख नामों वाली अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी।

नए चरण में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, पुद्दुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल होंगे। इनमें तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी वर्ष असम में भी चुनाव होने हैं। लेकिन नागरिकता अधिनियम प्रावधानों के अंतर्गत नागरिकता के चल रहे सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पर्यवेक्षण वाले सत्यापन के कारण इस दौर का हिस्सा नहीं होगा। एस.आई.आर. आज गणना चरण से शुरू होगा और 4 दिसंबर तक जारी रहेगा। प्रारूप मतदाता सूची 9 दिसंबर को जारी की जाएगी।

इसके बाद 7 फरवरी, 2026 को अंतिम प्रकाशन होगा। स्‍वाधीनता के बाद यह नौवां ऐसा संशोधन होगा। यह संशोधन आखिरी बार 2002 और 2004 के बीच हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार, एस.आई.आर. का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अवैध प्रवासियों सहित अपात्र नामों को हटाते समय कोई भी पात्र नागरिक सूची से छूट न जाए। इस प्रक्रिया में मतदाताओं के जन्‍म स्‍थान की जांच करना शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे अपात्र नागरिकों विशेष रूप से बांग्‍लादेश और म्‍यांमार के अवैध प्रवासियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…

3 घंटे ago

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…

3 घंटे ago

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

20 घंटे ago