भारत

प्रवर्तन निदेशालय ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के सिलसिले में छह राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय (ED) फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में संलिप्‍त संगठित गिरोह के खिलाफ देशभर में तलाश अभियान चला रहा है। निदेशालय ने बताया कि शुरूआत में इस घोटाले का पता भारतीय रेलवे के नाम से चला था। बाद में जांच के दौरान 40 से अधिक सरकारी संगठनों के नाम का भी खुलासा हुआ। इनमें वन विभाग, रेलवे भर्ती बोर्ड, भारतीय डाक, आयकर विभाग, उच्‍च न्‍यायालय, लोक निर्माण विभाग, बिहार सरकार, दिल्‍ली विकास प्राधिकरण, राजस्‍थान सचिवालय सहित अन्‍य विभागों के नाम शामिल हैं।

छह राज्‍यों के 13 शहरों के 15 स्‍थानों पर यह तलाश अभियान चलाया जा रहा है। बिहार में मुजफ्फरपुर और मोतिहारी, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, केरल में एर्नाकुलम, पंडालम, अडूर और कोडुर, तमिलनाडु में चेन्‍नई, गुजरात में राजकोट, उत्‍तर प्रदेश में गोरखपुर, इलाहाबाद और लखनऊ में ये अभियान चलाया जा रहा है।

निदेशालय ने बताया कि गिरोह ने फर्जी नियुक्ति पत्र भेजने के लिए सरकारी डोमेन की नकल करते हुए फर्जी ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल किया। गिरोह ने कुछ पीड़ितों को दो से तीन महीने का शुरुआती वेतन भी दिया, जिन्हें आरपीएफ, टीटीई और भारतीय रेलवे में तकनीशियन जैसे पदों पर नियुक्त किया गया था।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

5 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago