प्रवर्तन निदेशालय ने जुआ खेलने की अवैध एप्लीकेशन को कथित रूप से बढ़ावा देने के लिए 29 अभिनेताओं, इन्फ्लूएंसरों और यूट्यूबरों पर धनशोधन का मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई से सार्वजनिक जुआ रोकथाम अधिनियम का उल्लंघन हुआ है। निदेशालय ने जिन पर मामला दर्ज किया है उनमें फिल्म अभिनेता विजय देवराकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाशराज, निधि अग्रवाल और प्रणीता सुभाष शामिल हैं। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में दर्ज पांच प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत जांच शुरू की गई है। सूत्रों ने बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय को संदेह है जंगली रमी, ए टू थ्री, परिमैच और लोटस-365 सहित कुछ प्लेटफॉर्मों के लिए पैसा लेकर प्रचार करने में अवैध धन का लेन-देन हुआ है।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…