insamachar

आज की ताजा खबर

ED has arrested Kolkata Deputy Commissioner of Police Shantanu Sinha Biswas on charges of running an extortion racket
भारत

प्रवर्तन निदेशालय ने जबरन वसूली गिरोह चलाने के आरोप में कोलकाता पुलिस उपायुक्‍त शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जबरन वसूली गिरोह चलाने के आरोप और धनशोधन मामले में कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार किया है। कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में कल शांतनु से दस घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शांतनु सिन्हा को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

प्रवर्तन निेदेशालय ने कालीघाट पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी शांतनु को सोना पप्पू उर्फ ​​बिस्वजीत पोद्दार द्वारा चलाए जा रहे कथित आपराधिक गिरोह से जुड़े धनशोधन मामले में कई बार पूछताछ के लिए तलब किया था। सूत्रों के अनुसार, ईडी को शांतनु बिस्वास से जुड़े कुछ संदिग्‍ध वित्तीय लेनदेन मिले हैं, जिनमें सोना पप्पू और उनके करीबी सहयोगी भी शामिल हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *