भारत

कांग्रेस विधायक और अन्य के खिलाफ ED की छापेमारी में 1.42 करोड़ की नकदी, दस्तावेज बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को कहा कि उसने बैंक-ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत हरियाणा कांग्रेस विधायक राव दान सिंह, उनके बेटे और कुछ व्यावसायिक इकाइयों के खिलाफ छापेमारी के दौरान 1.42 करोड़ रुपये नकद, 30 से अधिक ‘अघोषित’ फ्लैट और जमीन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।

विधायक, उनके परिवार, एक संबंद्ध कंपनी ‘सनसिटी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड’ (एएसएल) और इसके प्रवर्तक मोहिंदर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और कुछ अन्य के खिलाफ दिल्ली, जमशेदपुर (झारखंड), हरियाणा के महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में बृहस्पतिवार (18 जुलाई) को छापेमारी शुरू की गई। एएसएल कंपनी कोल्ड रोल स्टील उत्पाद बनाती है।

धन शोधन की जांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एक सीबीआई प्राथमिकी पर आधारित है। इस प्राथमिकी में उक्त आरोपियों पर धन की हेराफेरी करके ‘धोखाधड़ी’ करने, आपराधिक धांधली, आपराधिक विश्वासघात और ठगी करके केनरा बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ को 1,392.86 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि छापेमारी अभियान में समूह की इकाइयों और व्यक्तियों के कई परिसर से 1.42 करोड़ रुपये की नकदी, 32 अघोषित फ्लैट और जमीन, विभिन्न लॉकर, ट्रस्ट आदि के दस्तावेज जब्त किए गए। जिन इकाइयों पर छापेमारी की गई उनमें राव दान सिंह के बेटे अक्षत सिंह की इकाइयां भी शामिल हैं। हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया कि वास्तव में कहां से क्या जब्त किया गया था। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में राव दान सिंह (65) महेंद्रगढ़ सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस साल के अंत में हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। चार बार के विधायक और व्यवसायी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धर्मबीर सिंह से 41,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

1 घंटा ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

1 घंटा ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

1 घंटा ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

1 घंटा ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

1 घंटा ago