भारत

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अल-फलाह समूह से जुड़े 25 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय ने आज दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अल-फलाह समूह से जुड़े 25 से ज़्यादा परिसरों की तलाशी ली। यह तलाश अभियान वित्तीय अनियमितताओं, शैल कंपनियों के इस्तेमाल, आवास संस्थाओं और धन शोधन की चल रही जांच का हिस्सा है। अल-फलाह ट्रस्ट और संबंधित संस्थाओं की भूमिका की जाँच की जा रही है। इसके अतिरिक्‍त विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग – यूजीसी और राष्‍ट्रीय मूल्‍यांकन और प्रत्‍यायन परिषद – एनएएसी मान्यता से संबंधित दावों में प्रथम दृष्टया विसंगतियाँ पाई गई हैं। निदेशालय ने कहा है कि इन पहलुओं की संबंधित अधिकारियों के साथ जाँच की जा रही है।

इस महीने की 10 तारीख को दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के सिलसिले में कई डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद अल फलाह विश्वविद्यालय जाँच के दायरे में आ गया है।

एनआईए ने दिल्‍ली के लाल किला के पास हुए कार विस्फोट मामले में शामिल आतंकवादी के एक और प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया है। कश्मीर निवासी जसीर बिलाल वानी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है। अभिकरण के अनुसार वानी ने कथित तौर पर इस आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की थी।

Editor

Recent Posts

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…

3 घंटे ago

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में उद्यमिता के…

3 घंटे ago

एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की जांच शुरू की

अमरीका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की…

3 घंटे ago

यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया

यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्žताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को…

3 घंटे ago

कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू

कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई…

3 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन कॉप-31 आज से तुर्की के अंतालया में

भारत सहित करीब 200 देशों के नेता, वैज्ञानिक, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और पर्यावरण कार्यकर्ता…

4 घंटे ago