भारत

कुख्‍यात नक्‍सली मादवी हिडमा सहित छह नक्‍सली आंध्र प्रदेश मुठभेड़ में मारे गए

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली वन क्षेत्र में आज सुरक्षा बलों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस अभियान में कुख्‍यात नक्‍सली मादवी हिडमा सहित छह नक्‍सली मारे गए।

मारे गए नक्‍सलियों में उनके वरिष्ठ नेता और केंद्रीय समिति के सदस्य मादवी हिडमा, उनकी पत्नी राजे और उनके कई करीबी सहयोगी शामिल हैं। आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि आंध्र प्रदेश-छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्‍सल गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सुबह 6 बजे तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्‍होंने बताया कि जैसे ही टीमें जंगल में अंदर गईं, मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नक्‍सल गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

सुरक्षा बलों पर सशस्त्र हमलों के विभिन्न मामलों में वांछित शीर्ष नक्सली कैडर मांडवी हिडमा के मारे जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों से बात की। हिडमा को सुरक्षा बलों द्वारा पकड़ने के लिए निर्धारित 30 नवंबर, 2025 की समय सीमा से पहले ही मार गिराया गया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago