प्रवर्तन निदेशालय ने पापुलर फ्रन्ट ऑफ इंडिया – पीएफआई की 35 करोड रूपये से अधिक की 19 अचल परिसम्पत्तियां जब्त की हैं। ये परिसम्पत्तियां न्यास, कम्पनी और व्यक्तिगत तौर पर पंजीकृत हैं। इससे पहले भी ई डी ने 21 करोड रूपये से अधिक की 16 अचल परिसम्पत्तियां जब्त की थी।
ईडी ने पीएफआई के सदस्यों और पदाधिकारियों के विरूद्ध धनशोधन निरोधक अधिनियम के अन्तर्गत जांच शुरू की है। यह जांच एनआईए और अन्य एजेन्सियों में दर्ज की गई विभिन्न प्राथमिकियों के आधार पर की जा रही है। जांच से खुलासा हुआ है कि पीएफआई के पदाधिकारी और सदस्य हवाला और चंदे के माध्यम से देश-विदेश से धन एकत्र करते हैं और देशभर में आतंकवादी गतिविधियों को वित्त पोषित करते हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…
संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच वर्षों की अवधि के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष…