भारत

उत्तराखंड में जंगल की आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, घटना में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया

उत्तराखंड में जंगल की आग से निपटने के लिए राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ कर्मियों के साथ अग्निशमन और वन विभागों के कर्मी प्रयास कर रहे हैं, जिससे गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में आग को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस कार्य में स्थानीय लोग भी अग्निशमन के प्रयासों में अपना सहयोग दे रहे हैं।

नैनीताल जिले के महेशखान क्षेत्र में ही आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए 30 एनडीआरएफ कर्मियों सहित 300 फायर वॉचर्स को वन में आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया है कि जंगल की आग की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट नैनीताल जिले के प्रभावित इलाकों में स्थिति का आकलन कर रहे हैं। उधर अधिकारियों ने जंगल की आग की घटनाओं में शामिल आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार करके त्वरित कार्रवाई की है, और उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्‍ली की यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें संस्‍करण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली की यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई…

3 घंटे ago

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…

6 घंटे ago

CCI ने प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…

6 घंटे ago

CCI ने JSW समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…

6 घंटे ago