insamachar

आज की ताजा खबर

Eid-ul-Fitr is being celebrated across the country today, President and Vice President wished the people
भारत

आज पूरे देश में मनाई जा रही है ईद-उल-फितर, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लोगों को दी शुभकामनाएं

ईद-उल-फितर आज पूरे देश में मनाई जा रही है। इसके साथ ही आज रमजान का महीना भी समाप्त हो रहा है। इस मौक़े पर आज ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अता की जा रही है। राजधानी दिल्ली में जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में विशेष नमाज अता की जाएगी।

राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने कहा कि ईद-उल-फितर रोजा और इबादत के पूरा होने का त्‍योहार है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की है कि यह पर्व शांति, प्रगति और खुशहाली लेकर आएगा तथा सकारात्‍मक सोच के साथ आगे बढने की शक्ति प्रदान करेगा।

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ईद सांस्कृतिक विविधता और एकजुटता का प्रतीक है। उन्‍होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व उन मूल्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करेगा जो हमारे जीवन को दिशा देते हैं और एक मज़बूत, समृद्ध राष्ट्र के रूप में हमें एकजुट बनाए रखते हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *