ईद-उल-फितर आज पूरे देश में मनाई जा रही है। इसके साथ ही आज रमजान का महीना भी समाप्त हो रहा है। इस मौक़े पर आज ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अता की जा रही है। राजधानी दिल्ली में जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में विशेष नमाज अता की जाएगी।
राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने कहा कि ईद-उल-फितर रोजा और इबादत के पूरा होने का त्योहार है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व शांति, प्रगति और खुशहाली लेकर आएगा तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढने की शक्ति प्रदान करेगा।
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ईद सांस्कृतिक विविधता और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व उन मूल्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करेगा जो हमारे जीवन को दिशा देते हैं और एक मज़बूत, समृद्ध राष्ट्र के रूप में हमें एकजुट बनाए रखते हैं।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…
ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।…