भारत

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में आठ लाख NCC कैडेटों ने योग किया

देश भर में 21 जून, 2024 को आठ लाख राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेटों ने एनसीसी द्वारा आयोजित योग सत्रों में भाग लेकर 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। ये सत्र सूर्य मंदिर (कोणार्क, ओडिशा), लाल किला (दिल्ली), डल झील (श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर), साबरमती रिवरफ्रंट (अहमदाबाद, गुजरात), सांची स्तूप (सांची, मध्य प्रदेश), गेटवे ऑफ इंडिया (मुंबई, महाराष्ट्र), नैनीताल झील (नैनीताल, उत्तराखंड), झांसी किला (झांसी, यूपी) और विक्टोरिया मेमोरियल (कोलकाता, पश्चिम बंगाल) सहित कई स्कूलों, कॉलजों और प्रतिष्ठित स्थानों पर आयोजित किए गए।

सेना प्रमुख के रूप में नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जो वर्तमान में सेना के उप-प्रमुख हैं, ने दिल्ली कैंट के करिअप्पा परेड ग्राउंड में भारतीय सेना मुख्यालय, दिल्ली क्षेत्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में समारोह का नेतृत्व किया। उन्होंने एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और लगभग 250 एनसीसी कैडेटों के साथ आसन किए।

सेनाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जो वर्तमान में उप सेनाध्यक्ष हैं, ने दिल्ली कैंट के करिअप्पा परेड ग्राउंड में भारतीय सेना मुख्यालय, दिल्ली क्षेत्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में समारोह का नेतृत्व किया।

कैडेटों को संबोधित करते हुए, एनसीसी के महानिदेशक ने योग के लाभों की बात की और उनसे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या में इस अभ्यास को शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “समग्र स्वास्थ्य और आरोग्य को बढ़ाने के लिए योग एक शक्तिशाली साधन है। यह शरीर और मन के बीच सामंजस्य सुनिश्चित करता है, जो हमारे युवाओं के समग्र विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ है।”

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट को पार कर अब आतंरिक क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश…

14 मिनट ago

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार के अवसर देने के उद्देश्य से दुर्गा योजना को मंज़ूरी दी

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर…

29 मिनट ago

भारत ने समरकंद में आयोजित फिडे शतरंज ओलंपियाड के 7वें दौर में इंग्लैंड को मात दी

उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार…

34 मिनट ago

सीसीआई ने FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स द्वारा IIFL कैपिटल सर्विसेज की कुछ अतिरिक्त इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…

58 मिनट ago

सीसीआई ने लॉरियल इंडिया द्वारा ओनेस्टो लैब्स के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने लॉरियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओनेस्टो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के…

1 घंटा ago

डीआरआई ने बांग्लादेश से तस्करी करके लाया गया 17 करोड़ रुपये कीमत का 12 किलो विदेशी सोना जब्त किया

सीमा पार सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना…

1 घंटा ago