अंतर्राष्ट्रीय

अल नीनो होगा समाप्त, जुलाई-सितंबर तक आने की संभावना करीब 60 प्रतिशत: WMO

दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और खराब मौसम के लिए जिम्मेदार 2023/24 अल नीनो के इस साल के अंत में ला नीना स्थिति में परिवर्तित होने का अनुमान है। यह जानकारी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने दी है।

डब्ल्यूएमओ के अनुसार, दुनिया भर में लोगों ने अप्रैल का महीना अब तक का सबसे गर्म महीना और लगातार ग्यारहवें महीने रिकॉर्ड-उच्च तापमान का अनुभव किया। इसके अनुसार, पिछले 13 महीने में समुद्र की सतह का तापमान रिकॉर्ड-उच्च स्तर पर रहा है।

डब्ल्यूएमओ ने कहा कि ऐसा प्राकृतिक रूप से होने वाले अल नीनो – मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में पानी के असामान्य रूप से गर्म होने – तथा मानवीय गतिविधियों से उत्पन्न ग्रीनहाउस गैस द्वारा वायुमंडल और महासागर में फंसी अतिरिक्त ऊर्जा के कारण हो रहा है। अल नीनो का प्रभाव बना हुआ है लेकिन यह कमजोर हो रहा है। इसके प्रभाव के चलते भारत और पाकिस्तान सहित दक्षिण एशिया में लाखों लोगों ने अप्रैल और मई में भीषण गर्मी का सामना किया।

डब्ल्यूएमओ के ‘ग्लोबल प्रोड्यूसिंग सेंटर्स ऑफ लॉन्ग-रेंज फोरकास्ट’ के नवीनतम पूर्वानुमानों में जून-अगस्त के दौरान तटस्थ स्थितियां या ला नीना में परिवर्तित होने की समान संभावनाएं (50 प्रतिशत) बताई गई हैं। ला नीना स्थितियों की जुलाई से सितम्बर के दौरान संभावना 60 प्रतिशत तथा अगस्त से नवम्बर के दौरान 70 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

डब्ल्यूएमओ ने कहा कि इस दौरान अल नीनो के फिर से विकसित होने की संभावना नगण्य है। अल नीनो भारत में कमजोर मानसूनी हवाओं और शुष्क परिस्थितियों से जुड़ा है, जबकि अल नीनो के विरोधी ला नीना के चलते मानसून के दौरान भरपूर बारिश होती है।

पिछले महीने, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भारत में मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया था और अगस्त-सितंबर तक अनुकूल ला नीना स्थितियां बनने की उम्मीद है। भारत के कृषि परिदृश्य के लिए मानसून महत्वपूर्ण है क्योंकि 52 प्रतिशत खेती योग्य क्षेत्र इस पर निर्भर है। यह देश भर में बिजली उत्पादन के अलावा पेयजल के लिए जलाशयों को फिर से भरने में भी महत्वपूर्ण है।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

14 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

16 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

16 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

16 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

16 घंटे ago