चुनाव

केरलम में तीन मुख्‍य राजनीतिक दलों द्वारा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद चुनाव अभियान तेज

केरलम में तीन मुख्‍य राजनीतिक दलों द्वारा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद चुनाव अभियान तेज हो गया है। चुनाव प्रक्रियाओं की निगरानी के लिए विशेष पर्यवेक्षकों के आज राज्‍य में पहुंचने का कार्यक्रम है। जबकि, व्‍यय पर्यवेक्षक पहले ही राज्‍य में पहुंच चुके हैं।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है। आधिकारिक घोषणाओं से पहले ही कई क्षेत्रों में अनौपचारिक चुनाव प्रचार शुरू हो चुका था। इससे पहले एल.डी.एफ. और एन.डी.ए. ने अपनी पहली सूचियां जारी कर दी थीं। कल शाम, यू.डी.एफ. के प्रमुख घटक दल, कांग्रेस ने 55 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस की इस सूची में 19 मौजूदा विधायक शामिल हैं। विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन एक बार फिर परवूर सीट से चुना लड़ेंगे।

वहीं, सी.पी.आई.एम. ने रविवार को जारी अपनी सूची में मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन समेत 56 मौजूदा विधायकों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने सोमवार को 47 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की। इसमें प्रदेश अध्‍यक्ष राजीव चंद्रशेखर और केन्‍द्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन को शामिल किया गया है।

Editor

Recent Posts

अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान में शामिल होने से इंकार कर दिया: राष्ट्रपति ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के…

1 घंटा ago

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात कर एक नए रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

यूक्रेन के राष्ट्रपति, व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, कीर स्टारमर से मुलाकात…

1 घंटा ago

आकर्षी कश्यप फ्रांस में ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में पहुंची

ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कल भारत की आकर्षी कश्यप ने अपने दोनों क्वालीफाइंग मैच…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान से बात की और ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान…

2 घंटे ago

राजस्थान और मध्य प्रदेश ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत सुधार-संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर किए

ग्रामीण पेयजल शासन को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, जल…

3 घंटे ago