भारत

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। असम की सभी 126 सीटों, केरलम की 140 सीटों और पुद्दुचेरी की 30 सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम, केरलम और पुद्दुचेरी के मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने असम के लोगों से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव बनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रिकॉर्ड मतदान केरलम की लोकतांत्रिक भावना को और मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री ने राज्य के युवाओं और महिलाओं से भी आगे बढ़कर बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पुद्दुचेरी के युवा और महिला मतदाताओं से लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुद्दुचेरी के भविष्य को संवारने में हर वोट मायने रखता है।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

51 मिनट ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

53 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

54 मिनट ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

56 मिनट ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

58 मिनट ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

4 घंटे ago