अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पश्चिम एशिया क्षेत्र में कई सप्ताह के संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान के साथ प्रत्यक्ष वार्ता करने के लिए उपराष्ट्रपति जे.डी.वेन्स के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल और अन्य शीर्ष अधिकारियों को इस्लामाबाद भेज रहे हैं। पहले दौर की वार्ता शनिवार की सुबह होगी।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ टेलीफोन पर बातचीत के बाद तेहरान इस्लामाबाद वार्ता में शामिल होगा। ईरान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबफ के करने की उम्मीद है। वे ईरान के युद्धकालीन नेतृत्व के मुख्य व्यक्ति हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कल दो सप्ताह के संघर्ष विराम की घोषणा किए जाने के बाद यह वार्ता होने जा रही है।
इस बीच, इस क्षेत्र में विशेषकर लेबनान में छिटपुट संघर्ष जारी है, जहां इस्राएल हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले कर रहा है। ईरान ने इन हमलों को संघर्ष विराम का उल्लंघन बताया है।
स्टेंडर्ड एण्ड पुअर्स-एसएंडपी ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र…
भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के दौरान संपर्क, ऊर्जा, व्यापार,…
उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं…
यूरोपीय आयोग ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत रूस…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1943 के बंगाल अकाल का हवाला और ग्लोबल…
विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ ने 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन के एक…