भारत

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर तृणमूल कांग्रेस की आशंकाओं का खंडन किया

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) पर तृणमूल कांग्रेस की आशंकाओं का खंडन करते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. पर कल नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मिला था।

आयोग ने प्रतिनिधिमंडल से 9 दिसंबर के बाद मसौदा सूची जारी किए जाने के पश्‍चात दावे और आपत्तियाँ प्रस्तुत करने को कहा। आयोग ने कहा कि तब तक पार्टी को चुनाव अधिकारियों के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस आयुक्त को एक पत्र में कहा है कि बी.एल.ओ. पर राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा दबाव न बनाया जाए और उन्‍हें धमकी न दी जाए।

निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बस्तियों, बहुमंजिला इमारतों और गेट बंद आवासीय परिसरों में नए मतदान केन्द्र स्‍थापित करें।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सुरक्षा उल्‍लंघन से संबंधित हाल की घटनाओं पर आयोग ने कार्यालय को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को इस संबंध में सुरक्षा सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। आयोग ने कहा कि केवल भारत के नागरिक ही मतदान कर सकते हैं और अनुच्छेद-326 के अनुसार विदेशी नागरिकों को मतदान की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विजयवाड़ा में ‘राष्ट्रीय सरस मेले’ में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र…

3 मिनट ago

धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति पिछड़े वर्ग के अंतर्गत आरक्षण का स्वतः दावा नहीं कर सकते: सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने व्‍यवस्‍था दी है कि हिंदू धर्म से इस्लाम या अन्य गैर-हिंदू धर्मों…

50 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लद्दाख में लगभग 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3350 करोड़…

54 मिनट ago

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

7 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

7 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

7 घंटे ago