निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु की 6 और असम की 2 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, अगले महीने की दो तारीख को अधिसूचना जारी की जाएगी और 19 जून को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना होगी।
इस साल जून और जुलाई के बीच राज्यसभा के 8 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण यह चुनाव होंगे। तमिलनाडु के छह राज्यसभा सांसद डॉ. अंबुमणि रामदास, एम. षणमुगम, एन. चंद्रशेखरन, एम. मोहम्मद अब्दुल्ला, पी. विल्सन और वाइको इस साल 24 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे। अगले महीने की 14 तारीख को मिशन रंजन दास और बीरेंद्र प्रसाद बैश्य के सेवानिवृत्त होने से असम की दो सीटें खाली होंगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को पिछले साल हुए जेन-ज़ी के विरोध…
इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…