भारत

SIR के दूसरे चरण में अब तक 50.83 करोड़ फॉर्म वितरित किए: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण- एस.आई.आर के दूसरे चरण में अब तक 50 करोड़ 83 लाख फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। इस चरण में लगभग 51 करोड़ मतदाताओं में से 99 दशमलव सात दो प्रतिशत का पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि अब तक लगभग 40 करोड़ फॉर्मो का डिजिटलकरण किया जा चुका है।

मतदाता सूचियों के एसआइआर का दूसरा चरण देश के नौ राज्‍यों और तीन केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले महीने की चार तारीख से शुरू किया गया था। इन राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुद्दुचेरी, लक्षदीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। अगले वर्ष सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और इसके साथ ही इस चरण का मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य संपन्‍न हो जाएगा।

Editor

Recent Posts

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

2 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

2 घंटे ago

एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा को आने-जाने वाली अपनी उड़ानें, 20 अक्टूबर तक रद्द की

सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्‍तूबर तक रियाद,…

2 घंटे ago

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत अग्रणी देश के रूप में उभरा

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…

2 घंटे ago