insamachar

आज की ताजा खबर

Election Commission
चुनाव भारत

निर्वाचन आयोग ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने आज असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की दो-दो विधानसभा सीटों और पुडुचेरी की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा भी की गई है। आयोग ने बताया कि तमिलनाडु की मदुरंतकम और धरपुरम सीटें, पश्चिम बंगाल की रेजिनगर और नंदीग्राम सीटें और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर मतदान होगा।

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी की जाएगी। नामांकन इस महीने की 16 तारीख तक दाखिल किए जा सकते हैं। मतदान 6 अक्टूबर को और मतगणना 9 अक्टूबर को की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *