निर्वाचन आयोग ने आज राज्यसभा की दस राज्यों की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह सहित कई सदस्यों का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा हैं।
आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश की तीन, झारखंड की दो और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम की एक-एक सीट के लिए चुनाव होगा। अधिसूचना पहली जून को जारी की जाएगी और मतदान 18 जून को होगा। मतगणना भी उसी दिन होगी।
आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की। ये सीटें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार और ऑल इंडिया अन्ना डीएमके सांसद सी वी शनमुगम के राज्य विधानसभा के लिए हाल ही में निर्वाचित होने के बाद खाली हुई हैं। उपचुनाव भी अगले महीने की 18 तारीख को होगा।
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…
सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…
शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…
भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…
भारत ने कहा है कि दिल्ली में कल हुई घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार…