भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ चर्चा की

भारत और साइप्रस ने आज आतंकरोधी, नवाचार और प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा और अनुसंधान तथा सांस्कृतिक सहयोग पर संयुक्त कार्य समूह की स्थापना सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौते किए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्‍ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ विभिन्‍न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों में सहयोग सहित क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त वक्‍तव्‍य में कहा कि भारत और साइप्रस के बीच मित्रता न केवल मजबूत है बल्कि भविष्योन्मुखी भी है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में साइप्रस से भारत में निवेश लगभग दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से नई संभावनाएं उभरी हैं और दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और साइप्रस का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में निवेश प्रवाह को फिर से दोगुना करना है। उन्होंने कहा कि साइप्रस के साथ रक्षा सहयोग बढ़ा है और दोनों देशों ने साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा तथा आतंकवाद से निपटने में सहयोग बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देश यूक्रेन और पश्चिम एशिया संघर्ष को शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और साइप्रस इस बात पर एकमत हैं कि बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए वैश्विक संस्थानों में सुधार अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण है।

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने कहा कि पिछले एक वर्ष में दोनों देशों के आपसी संबंध और यूरोपीय संघ तथा भारत के संबंधों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

इससे पहले आज सुबह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने साइप्रस के राष्ट्रपति से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भारत-यूरोपीय संघ सहयोग के लिए राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स के विचारों और मार्गदर्शन की सराहना की।

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स का यह पहला भारत दौरा है। भारत और साइप्रस के बीच घनिष्ठ और दीर्घकालिक साझेदारी है। दोनों देश अगले साल फरवरी में राजनयिक संबंधों के 65 वर्ष पूरे करेंगे। साइप्रस के राष्ट्रपति आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करेंगे।

Editor

Recent Posts

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…

10 घंटे ago

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

10 घंटे ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

10 घंटे ago