insamachar

आज की ताजा खबर

Election Commission
भारत

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में 13 जिला निर्वाचन अधिकारी, 70 मतदाता पंजीकरण अधिकारी, एक हज़ार तीन सौ 13 बूथ स्तर के अधिकारी – बीएलओ पर्यवेक्षक और 14 हज़ार नौ सौ से अधिक बूथ स्तर के अधिकारी इस कार्य को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सूचित किया है कि 18 अक्तूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद कल अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ दस लाख से अधिक हो गई है। इनमें पांच सौ छह ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

महाराष्‍ट्र में चुनाव आयोग ने ड्राफ़्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय-सीमा 26 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। ड्राफ़्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को जारी की गई थी। नई समय सीमा के अनुसार, दावों और आपत्तियों का निपटारा 10 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 16 नवंबर को जारी की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *