भारत

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश मतदाता सूची का मसौदा किया प्रकाशित

निर्वाचन आयोग ने आज उत्तर प्रदेश के लिए मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया। राज्य के 15 करोड़ 44 लाख मतदाताओं में से विशेष गहन पुनरीक्षण- एस.आई.आर के बाद मसौदा मतदाता सूची में 12 करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम बरकरार हैं। मृत मतदाताओं की संख्या 46 लाख से अधिक है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने लखनऊ में मीडिया को बताया कि मतदाता आयोग की वेबसाइट पर अपने विवरण की जांच कर सकते हैं। श्री रिनवा ने मतदाताओं से कहा कि जिनका नाम मसौदा मतदाता सूची में नहीं है, वे प्रपत्र-6 भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग 6 मार्च को एस.आई.आर के अन्‍तर्गत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा।

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर के बाद उत्तर प्रदेश की मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिन्वा ने आज दोपहर लखनऊ में मीडिया को बताया कि मसौदा मतदाता सूची में 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाताओं के नाम हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा मतदाता सूची के 81 दशमलव तीन प्रतिशत मतदाताओं ने नई मसौदा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। मौजूदा मतदाता सूची में कुल 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता थे। नई मसौदा मतदाता सूची में कुल दो करोड 89 लाख मतदाताओं के नाम नहीं मिले हैं। मृत मतदाताओं की संख्या 46 लाख से अधिक है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

10 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

11 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

11 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

12 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

12 घंटे ago