भारत

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मध्य प्रदेश के लिए मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया

मध्य प्रदेश की सभी दो सौ तीस विधानसभा सीटों के लिए मतदाता सूची का आज मसौदा प्रकाशित कर दिया गया है। मतदाताओं के लिए अपना नाम जोड़ने, सुधार करवाने या मतदाता सूची से नाम हटवाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

प्रदेश में आज सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया। सुबह 10 बजे से प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है, जहां मतदाता अपना नाम जांच सकते हैं। जबलपुर जिले के बी एल ओ अनिल केवट ने जानकारी साझा की।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मृत, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। जिन मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावा-आपत्तियां 22 जनवरी 2026 तक ली जाएंगी, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

देश में खुदरा महंगाई जुलाई में वार्षिक आधार पर बढ़कर 4.45 प्रतिशत हुई

देश में खुदरा महंगाई जुलाई में वार्षिक आधार पर बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई। गौरतलब…

13 घंटे ago

संसद ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पारित किया

संसद ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज…

13 घंटे ago

केंद्र सरकार ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच को मजबूत किया

केंद्र सरकार उच्च शिक्षा में अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों के सकल नामांकन अनुपात को…

14 घंटे ago

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित किया

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा…

14 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने गुजरात के गेरतपुर-अहमदाबाद खंड पर 153 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन की आरओबी के निर्माण को मंजूरी दी

गुजरात में सड़क यातायात की सुरक्षित और सुगम आवाजाही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

15 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी परमाणु ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सरकार का रोडमैप प्रस्तुत किया

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने…

16 घंटे ago