अंतर्राष्ट्रीय

भारत चक्रवात प्रभावित श्रीलंका को 45 करोड डॉलर का पुनर्निर्माण पैकेज प्रदान करेगा

भारत श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में सहायता के लिए साढे चार सौ मिलियन डॉलर का पैकेज प्रदान करेगा। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कोलंबो में मीडिया को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस पैकेज में 35 करोड डॉलर की रियायती ऋण लाइन और 100 मिलियन डॉलर का अनुदान शामिल है, जिसका उद्देश्य चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में सहायता करना है। डॉ जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की, और चक्रवात से हुए नुकसान पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र भी सौंपा।

प्रधानमंत्री मोदी का वह पत्र जो मैंने सौंपा वह श्रीलंका के लिए हमारी सबसे पहली सहायता पहुंचाने की भूमिका को और दृढता से प्रदर्शित करता है। ये साढे चार सौ मिलियन अमरीकी डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज की प्रतिबद्धता भी जताता है। वास्‍तव में ये यह हमारे ‘पड़ोसी पहले’ और ‘महासागर’ नीतियों के अनुरूप ही है। यह स्वाभाविक ही था कि भारत ऐसे समय में आगे आया जब श्रीलंका कई संकटों का सामना कर रहा था। हमने तब भी ऐसा किया था जब आप आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहे थे।

श्रीलंका के इस कठिन समय में समर्थन देते हुए डॉक्‍टर जयशंकर ने आश्वासन दिया कि भारत श्रीलंका में पर्यटन को बढ़ावा देना जारी रखेगा, जिससे देश को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 मिनट ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

12 मिनट ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

14 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

14 घंटे ago