भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सड़क ढांचागत परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट संबंधी मार्गदर्शिका जारी की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में सीमा सड़क संगठन – बीआरओ द्वारा तैयार सड़क ढांचागत परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट संबंधी मार्गदर्शिका जारी की। बीआरओ देश के कुछ सबसे दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण भूभागों में राजमार्गों और रणनीतिक सड़कों का निर्माण और रखरखाव करता है और उसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में इंजीनियरिंग डिजाइन, निर्माण पद्धति, निष्पादन रणनीति, गुणवत्ता नियंत्रण और लागत विश्लेषण शामिल होते हैं।

बीआरओ ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देशों, मानकों, दिशा-निर्देशों और प्रक्रियाओं को समाहित करते हुए संक्षिप्त, व्यापक और समान संदर्भ के लिए मार्गदर्शिका विकसित की है। इसका उद्देश्य नई सड़क निर्माण परियोजना या मौजूदा सड़क अवसंरचना उन्नयन परियोजना में निर्माण के प्रत्येक चरण में इंजीनियरों की सहायता करना है।

मार्गदर्शिका का उद्देश्य अपर्याप्त रूप से तैयार डीपीआर से होने वाली समय और लागत बढ़ने की समस्याओं का समाधान करना है। इससे रिपोर्ट की गुणवत्ता और एकरूपता में उल्लेखनीय सुधार और परियोजनाओं का समय पर निष्पादन सुनिश्चित होगा जिससे व्यवस्थित योजना, तकनीकी सटीकता, गुणवत्ता और लागत-प्रभावशीलता द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक संपर्क मार्ग और सामाजिक-आर्थिक विकास में सुधार होगा।

मार्गदर्शिका जारी किये जाने के अवसर पर थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव वी उमाशंकर, सीमा सड़क संगठन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन और अन्य वरिष्ठ असैन्य एवं सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित सीएसआईआर-सीडीआरआई में बीएसएल-3 सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…

16 घंटे ago

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…

16 घंटे ago

NBA ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में एबीएस निधि के तहत 13.76 करोड़ रुपये वितरित किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में जैव…

16 घंटे ago

भारतीय रेल को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण सफलता मिली

भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने IORA मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने वाले विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…

16 घंटे ago

RBI ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात – सीआरआर को 99 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत किया

बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…

16 घंटे ago