insamachar

आज की ताजा खबर

Election Commission
चुनाव भारत

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदाताओं के आंकड़े जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदाताओं का आंकड़ा जारी कर दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक तीन करोड़ सात लाख 77 हजार एक सौ 71 मतदाता इस चरण में मतदान के लिये पात्र हैं। इनमें एक करोड़ 84 लाख 99 हजार चार सौ 96 पुरूष मतदाता, एक करोड़ 75 लाख 77 हजार दो सौ दस महिला मतदाता और चार सौ किन्‍नर मतदाता हैं। अधिकरणों द्वारा पात्र मतदाताओं की अंतिम सूची सौंपने के बाद ये आंकड़ें संशोधित किए जाएंगे।

इस बीच, निर्वाचन आयोग ने 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 2 हजार 193 त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात करने की घोषणा की है।

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का प्रचार अंतिम दौर में है। प्रचार के लिए केवल दो दिन शेष हैं। विभिन्न दलों के स्टार प्रचारक अपने उम्मीदवारों के समर्थन में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *