insamachar

आज की ताजा खबर

Iran Rejects 15-Point Proposal Presented by the US
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने अमरीका के साथ दूसरे दौर की बातचीत से इनकार किया, अमरीका के वार्ताकार पाकिस्तान जा रहे हैं

ईरान ने अमरीका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता में शामिल होने से होने से इंकार कर दिया है। हालांकि राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने बातचीत फिर शुरू होने का दावा करते हुए कहा था कि अमरीकी वार्ताकार आज रात पाकिस्‍तान पहुंचेंगे। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने वार्ता से इंकार करने का कारण अमरीका की अत्यधिक मांगे, बेबुनियाद अपेक्षाएं, रवैये में लगातार बदलाव और जारी समुद्री नाकेबंदी बताया है।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, लेकिन संभावित समझौते को लेकर सतर्कतापूर्वक आशावादी रुख भी अपनाया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि समझौता किसी न किसी रूप में होगा। उन्होंने दोहराया कि अगर तेहरान सहयोग नहीं करता है तो अमरीका बलपूर्वक जवाब देगा। अमरीका नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखे हुए है। ईरानी अधिकारियों ने लेबनान की स्थिति को अमरीका के साथ अपनी व्यापक वार्ता से सीधे जोड़ा है और तेहरान ने कहा कि उनके मिसाइल और ड्रोन लॉन्चरों की आपूर्ति संघर्ष शुरू होने से पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज़ी से हो रही है। लेबनान में, इस्राएली सेना ने देश के दक्षिण में एक पीली रेखा बनाई है, ताकि हिज़्बुल्लाह के साथ युद्धविराम के दौरान इस्राएल के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया जा सके।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *