निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के दो हजार 208 मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र जमा करने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि कुछ राजनीतिक रूप से प्रेरित कुछ प्रखंड विकास अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी पर अपने ओटीपी साझा करने का दबाव बना रहे हैं ताकि मृतकों, विस्थापितों और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के नाम मतदाता सूची के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में शामिल किए जा सकें। आयोग के विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जनता, राजनीतिक दलों और संगठनों के साथ परामर्श शुरू कर दिया है।
केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…
लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…