बिज़नेस

निर्वाचन आयोग ने देश भर में ईआरओ, डीईओ और सीईओ के स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ कई अनेक बैठकें आयोजित कीं

निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने देश भर में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) और मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ कई अनेक बैठकें आयोजित कीं। 25 दिनों की अवधि में और 31 मार्च 2025 तक, कुल 4,719 बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें सीईओ द्वारा 40 बैठकें, डीईओ द्वारा 800 और ईआरओ द्वारा 3,879 बैठकें शामिल थीं, इनमें देश भर के राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

ये बैठकें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) श्री ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी द्वारा 4-5 मार्च, 2025 को आईआईआईडीईएम, नई दिल्ली में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सम्मेलन के दौरान जारी निर्देशों के अनुसार आयोजित की गईं।

इन बैठकों का उद्देश्य संबंधित सक्षम प्राधिकार यानी ईआरओ या डीईओ या सीईओ द्वारा जनप्रतिनिधित्व कानून 1950 और 1951 के मौजूदा कानूनी ढांचे; मतदाताओं के पंजीकरण नियम, 1960; चुनाव संचालन नियम, 1961 और समय-समय पर ईसीआई द्वारा जारी किए गए मैनुअल, दिशा-निर्देश और निर्देशों के भीतर किसी भी लंबित मुद्दे को हल करना है। आगे आकलन के लिए सभी राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के सीईओ से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है और अगर मौजूदा कानूनी ढांचे के भीतर कोई मुद्दा हल नहीं होता है, तो आयोग द्वारा उस पर विचार किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों को राजनीतिक दलों द्वारा खूब सराहा गया है, तथा विधानसभा क्षेत्रों, जिलों और राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी रही है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

6 मिनट ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

10 मिनट ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

13 मिनट ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

20 मिनट ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

22 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

27 मिनट ago