भारत

प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तर प्रदेश के YEIDA में HCL-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना—इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 फरवरी, 2026 को शाम करीब 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वायईआईडीए) में HCL-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना—इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे।

HCL-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर फैसिलिटी की स्थापना भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह परियोजना प्रधानमंत्री के उस विजन को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें भारत को हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए एक विश्वसनीय ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वायईआईडीए) में स्थापित होने वाली यह आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा, इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मॉडिफाइड स्कीम फॉर सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) योजना के तहत स्थापित की जा रही है। ₹3,700 करोड़ से अधिक के कुल निवेश वाली यह परियोजना घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने, आयात पर निर्भरता कम करने और मजबूत ग्लोबल सप्लाई चेन बनाने के सरकार के प्रयासों के अनुरूप है। यह सुविधा मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, ऑटोमोटिव, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उपकरणों जैसे प्रमुख क्षेत्रों को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस पहल के माध्यम से भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को बढ़ावा मिलेगा। इस सुविधा से इंजीनियरों, टेक्नीशियन और प्रोफेशनल्स के लिए हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, साथ ही यह सहायक उद्योगों में विकास को भी गति प्रदान करेगी।

HCL-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम ग्लोबल सेमीकंडक्टर लैंडस्केप में भारत के बढ़ते कद को रेखांकित करता है और एक मजबूत व आत्मनिर्भर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम को बनाने की दिशा में एक बड़े कदम का प्रतिनिधित्व करता है।

Editor

Recent Posts

देश में बेरोजगारी दर अगस्त में मामूली घटकर 5 प्रतिशत

देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर अगस्त में…

7 घंटे ago

भारत ने बोत्सवाना को HIV/AIDS उपचार के लिए 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल दवाएं भेजीं

भारत ने एचआईवी एड्स के उपचार के लिए सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली में सहायता के उद्देश्‍य…

7 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की…

7 घंटे ago

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2026” औली और महाजन रेंज में आरंभ

भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास” के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह आज उत्तराखंड…

7 घंटे ago

भ्रामक टिपिंग प्रॉम्प्ट और डार्क पैटर्न के लिए CCPA ने रेपिडो 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मुख्य आयुक्त श्रीमती निधि खरे और आयुक्त श्री अनुपम…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जलवायु अनुकूल फसलों के विकास में तेजी लाने के लिए ब्रिक-NIPGR में स्वदेशी SPROUT सुविधा का उद्घाटन किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय…

7 घंटे ago