भारत

निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज कहा कि निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी आंतरिक या बाहरी ताकतों को चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में हैं और निर्वाचन आयोग जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख के साथ विचार-विमर्श भी किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल इस केंद्र शासित प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर है।

इस दौरे के दूसरे दिन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एस.एस. संधू सहित आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की।

Editor

Recent Posts

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना के लिए पर्वतीय रडारों के लिए 1950 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के तहत भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के…

2 घंटे ago

दुबई तट पर ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत का तेल टैंकर क्षतिग्रस्त

दुबई तट पर ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत का तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया…

3 घंटे ago

असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर से मतदान प्रक्रिया शुरू

असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर…

3 घंटे ago

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा सरकारी अधिकारियों के तबादलों को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज की

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग द्वारा बड़ी संख्या में प्रशासनिक और…

3 घंटे ago