भारत

निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी की

जम्मू-कश्मीर में आज निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। मतदान 18 सितंबर को होगा। चुनाव निकाय ने पम्पोर, त्राल, पुलवामा, राजपुरा, जैनापुरा, शोपियां, डीएचपुरा, कुलगाम, देवसर, दूरू, कोकेरनाग (अनुसूचित जनजाति) अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग श्री गुफवाडा-बीजबेहारा, शांगस-अनंतनाग-पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्‍तवाड़, पद्दर-नागसेनी, भदरवाह, डोडा, डोडा-पूर्व, रामबन और बनिहाल विधानसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इसके अनुसार उम्मीदवार 27 अगस्त तक नामांकन पत्र भर सकते हैं। 28 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है।

केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची आज जारी होने की संभावना है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 90 लाख के करीब होने की उम्मीद है। जम्मू और कश्मीर में कुल 87 लाख 09 हजार मतदाता हैं, जिनमें से 44 लाख 46 हजार पुरुष, 42 लाख 62 हजार महिलाएं, 3 लाख 71 हजार पहली बार मतदान करने वाले और 20 लाख 7 हजार युवा मतदाता हैं। जम्मू-कश्‍मीर में 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 74 सामान्य, 7 अनुसूचित जाति और 9 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

Editor

Recent Posts

DRDO और भारतीय नौसेना ने P8I विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से 21 फरवरी…

3 घंटे ago

गति शक्ति विश्वविद्यालय ने क्षमता विकास आयोग के साथ मिलकर क्षमता निर्माण के संयुक्त प्रयास शुरू किए

सरकार के क्षमता विकास आयोग (सीबीसी) ने आज वडोदरा में प्रशिक्षण संस्थानों के लिए सतत…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत रेलगाड़ियों, दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 मार्च 2026 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस,…

4 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने प्रमुख कॉरिडोरों में ट्रैक्शन और डिजिटल संचार व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए 765 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने…

6 घंटे ago

भारत-EFTA TEPA समझौते के दो वर्ष पूरे हुए; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधी सहयोग को मजबूती मिली

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्जरलैंड…

6 घंटे ago