बिहार में, मतदाता सूची 2025 का मसौदा आज सभी 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ साझा किया गया। इस प्रारंभिक अस्थायी मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम शामिल करने और हटाने के दावे पहली सितंबर तक स्वीकार किए जाएँगे। निर्वाचन आयोग इस सूची का बाद में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा करेगा।
बिहार में मतदाता सूची का मसौदा जारी होने के साथ ही इस सूची में नाम शामिल कराने से वंचित पात्र मतदाता अपनी दावा और आपत्तियां निर्वाचक निबंधन अधिकारियों के समक्ष दायर कर सकते हैं। यह प्रारंभिक मतदाता सूची राज्य में एक महीने तक चले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत तैयार की गई है। राजनीतिक दल और पात्र नागरिकों को इसके लिए ई आर ओ के समक्ष आवेदन देना होगा।
इस कार्य में 90000 से अधिक बी एल ओ लगाए गए हैं। वहीं कल से राज्य के विभिन्न हिस्सों में विशेष शिविर लगाकर लोगों से उनके दावा और आपत्तियों संबंधी आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। 25 सितंबर तक दावा आपत्तियों संबंधी आवेदन का सत्यापन करने के बाद 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची के आधार पर ही बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…